Doordrishti News Logo

बहन संदिग्ध हालात में घायल,भाई का आरोप ससुराल वालों ने मारने की नीयत से की दुर्घटना

जोधपुर,शहर के पाल पशु मेला स्थल पर एक महिला संदिग्ध हालात में घायल हो गई। उसके भाई ने हत्या प्रयास में ससुराल वालों पर केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से दुर्घटना में घायल होना बताया है। फिलहाल प्रकरण में बोरानाडा पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। बोरानाडा पुलिस थाने में बाना का बास तिंवरी निवासी दिनेश आचार्य पुत्र कैलाश आचार्य की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है।

ये भी पढ़ें- खेत में लगे सोलर प्लांट से 6 सोलर प्लेटें चोरी

इसमें बताया कि उसकी समता की शादी सांगरिया निवासी अमृतलाल पुत्र नगाराम के साथ हो रखी है। दो बच्चे भी हैं। मगर ससुराल वालों से परेशान चल रही है। वह अपनी बहन को लेने उसके ससुराल 3 अप्रैल को गया तो उसे मिलने नहीं दिया गया। इस पर वह पुलिस की मदद से वहां पहुंचा। तब पुलिस के सहयोग से वह बहन को लेकर रवाना हुआ और महिला थाने में मामला दर्ज कराने के लिए जाने लगा। वक्त उसका बहनोई भी साथ था। तब उसकी बहन को ससुराल से कपड़े आदि लाने के लिए पति के साथ कार में भेजा गया। वह बहन के बच्चों को लेकर काफी देर तक महिला थाने के बाहर खड़ा रहा। बहन के नहीं आने पर पता लगा कि उसकी दुर्घटना हो गई है। ससुराल वालों ने बताया कि पाल पशु मेला रोड पर दुर्घटना हुई है। उसकी बहन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब पीडि़त भाई ने ससुराल वालों पर जान बूझकर दुर्घटना करने और हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया है। बोरानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026