Doordrishti News Logo

ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के 3 सदस्यों ने लिया देह दान का निर्णय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर लिया निर्णय

जोधपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले सप्ताह मन की बात के 99 वें एपिसोड में जागरूकता के तहत देश के आमजन से देह दान की अपील की थी। इस प्रेरणादायक अपील से प्रभावित होकर आज ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के 3 सदस्यों ने देह दान का निर्णय लेकर फॉर्म भरा। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी बताया कि सोसाइटी के सदस्य एवं पिछले 18 वर्षों से नियमित रक्तदान करने वाले सत्यनारायण सोनी अपनी पत्नी किरण सोनी व अपने पिता नरसिंह दास सोनी के साथ आज एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर देहदान का फॉर्म मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दिलीप कच्छवाहा के समक्ष भरा। प्रिंसिपल डॉ.दिलीप कछवाहा ने सत्यनारायण सोनी के परिवार के जज्बे की सराहना की तथा इसे मानवता के लिए श्रेष्ठ कार्य बताया।

ये भी पढ़ें- चिकित्सकों का जनहितैषी कानून पर सहमत होना सुखद संकेत-मुख्यमंत्री

अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने जोधपुर के आमजन से भी देह दान जैसे प्रेरणा दायक सेवा कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ.योगीराज जोशी,डॉ आनंद राज कल्ला,शारीरिक रचना विभाग की प्रमुख डॉक्टर सुषमा कटारिया,केयरटेकर रमेश कुमार, ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के करण सिंह राजपुरोहित,सौभाग सिंह, जगदीश तंवर,गिरधारी राजपुरोहित, सुखदेव प्रजापत भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026