Doordrishti News Logo

सलमान खां व मूसेवाला के पिता को जान की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने जोधपुर में पकड़ा

जोधपुर,फिल्म अभिनेता सलमान एवं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को ईमेल पर जान की धमकी देने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने जोधपुर में पकड़ा है। उसे पकडऩे के लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि बांद्रा वृत मुंबई के एक प्रकरण में वांछित सियागों की ढाणी रोहिचाकलां लूणी निवासी धाकडराम पुत्र रामलाल विश्रोई को जोधपुर में पकड़ा गया। उसके जोधपुर में होनेे की जानकारी पर मुंबई पुलिस के एएसआई बजरंग जगताप जोधपुर पहुंचे। पुलिस ने गठित टीम में शामिल एएसआई राणाराम,भारूराम,हैडकांस्टेबल शैतानाराम,कांस्टेबल नरपत,गजेंद्र एवं अतुल कुमार ने उसे दस्तयाब कर मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें- जुआ सट्टा पर कार्रवाई,23 गिरफ्तार, 77 हजार बरामद

थानाधिकारी पारीक ने बताया कि 24 मार्च को पंजाब पुलिस भी जोधपुर आई थी। आरोपी पर ईमेल के जरिए फिल्म अभिनेता सलमान खां एवं सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान की धमकी दी गई थी। इन प्रकरणों में वह वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ जोधपुर के सरदारपुरा थाने में भी 12सितंबर 22 को आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज होने के साथ चार्जशीट दाखिल की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025