Doordrishti News Logo

अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती व जोधपुर आगमन के 140 वर्ष पूर्ण होने पर 26 से 28 मई-2023 को जोधपुर में जुटेंगे देश-विदेश के आर्य सन्यासी

जोधपुर,आर्य वीर दल व आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 28 मई-2023 तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन रविवार को हाईकोर्ट कॉलोनी सेनापति भवन क्षेत्र स्थित कर्मवीर रामसिंह आर्य स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में हुआ। विमोचन आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष चांदमल आर्य ने किया।

आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य ने बताया कि महान समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती व जोधपुर आगमन के 140 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 26 मई से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन जोधपुर में होगा। इसमें राजस्थान के साथ देश के अन्य राज्यों व गुरूकुलों के साथ अमेरिका, कनाड़ा,जर्मनी,दक्षिण अफ्रिका, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से बड़ी संख्या में आर्य सन्यासी जोधपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें- खेत में दो दोस्तों ने सामूहिक रूप से लगाया फंदा

महामंत्री जितेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश की देखरेख में पहली बार जोधपुर की धरती पर महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर महासम्मेलन होने जा रहा है। आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान,मिशन आर्यवृत के संयोजक व युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश को बनाया गया है। आर्य सम्मेलन के पोस्टर विमोचन के दौरान कोषाध्यक्ष मदनगोपाल आर्य,डॉ. लक्ष्मण सिंह,गजेसिंह भाटी,गणपत सिंह,पीएस शेखावत,द्वारका प्रसाद, कुलदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026