Doordrishti News Logo

हत्या प्रयास व फायरिंग के चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

दो-दो हजार का इनाम घोषित, एक हथियार सप्लायर भी शामिल

जोधपुर,शहर के माता का थान चौराहा के पास में गत वर्ष 14 दिसंबर को दो पक्षों में हुई फायरिंग एवं हत्या प्रयास के तीन आरोपियों एवं एक हथियार सप्लायर के खिलाफ आज पुलिस ने दो दो हजार का इनाम घोषित किया है। इनके बारे मेें जानकारी देने वाले को पुलिस द्वारा इनाम दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी जानकारी दे सकते हैं।

थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि खेजड़लीकलां निवासी सागरराम पुत्र भेपाराम विश्रोई, भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती निवासी सुनील उर्फ पप्पसा पुत्र बुधाराम जाट, धर्माराम पुत्र चंद्राराम जाट पर फायरिंग एवं हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। इन पर दो दो हजार का इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- इन्स्टाग्राम पर हथियार की तस्वीर अपलोड करना पड़ा भारी,युवक गिरफ्तार

हथियार सप्लायर कारपड़ा के चांदेलाव निवासी नेपाल सिंह उर्फ मोउी बन्ना पुत्र गजेंद्रसिंह पर भी दो हजार का इनाम घोषित किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि 14 दिसम्बर 22 को दो पक्षों में विवाद के साथ फायरिंग हुई थी। पुलिस ने प्रकरण में पूर्व में ओमप्रकाश रलिया, सुनील विश्रोई,राजेश नैण को गिरफ्तार करने के साथ एक बालक को संरक्षण में लिया था। फरार अभियुक्तों के अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर आज उनके खिलाफ दो दो हजार का इनाम घोषित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विश्व शौचालय दिवस पर विद्यालय में चलाया विशेष अभियान

November 20, 2025

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025