Doordrishti News Logo

दो महिने से नहीं खुली चोरी,ग्रामीणों का दो घंटे तक रास्ता जाम

  • पुलिस की समझाइश पर हुए शांत
  • यातायात रहा जाम

जोधपुर,शहर के निकट सालावास के हिंगलाज मंदिर में काफी दिनों पहले एक मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों जेवरात और नगदी आदि चोरी कर गए थे। मगर चोरी का केस दर्ज होने के बाजजूद पुलिस अब तक चोरों का पता नही लगा पाई। कुछ दिनों पहले भी ग्रामीणों ने अपना रोष जाहिर किया था। गुरुवार को सालावास के ग्रामीणों ने रास्ता जामकर चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। दो घंटे से ज्यादा रास्ता जाम रहने से यातायात काफी प्रभावित हुआ। इधर रास्ता जाम होने की सूचना पर विवेक विहार पुलिस के साथ आलाधिकारी वहां पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश एवं आश्वासन दिए जाने पर वे शांत हुए।

ये भी पढ़ें- बजट प्रदेश में खुशहाली लाएगा- प्रो.अय्यूब व गणपत सिंह 

सालावास गांव में कुछ दिनों पहले हिंगलाज मंदिर में चोरों ने सेंध लगाई थी। जिस बारे में पुजारी की तरफ से विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाय गया था मगर अब तक चोरों का पता नही चलने पर आज सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और गांव में रास्ता जाम कर दिया। बाद में थानाधिकारी दिलीप खदाव के साथ एसीपी बोरानाडा जेपी अटल वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने अपना रोष किया और चोरों का पता लगाने की बात की। तब पुलिस के अधिकारियों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। यहां पर दो घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। ग्रामीणों में मनोज गहलोत,खरताराम सरगरा आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: