Doordrishti News Logo

बजट प्रदेश में खुशहाली लाएगा- प्रो.अय्यूब व गणपत सिंह

सामाजिक सुरक्षा,आमजन की ज़रूरतों का आजीवीकोन्मुखी बजट

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को प्रस्तुत राजस्थान का बजट 2023-24 पर सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षाविद प्रो.डॉ.अय्यूब खान तथा नगर निगम दक्षिण जोधपुर के प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान ने संयुक्त बयान जारी करके बताया कि राजस्थान का यह बजट सामाजिक सुरक्षा के साथ आमजन की ज़रूरतों को पूरा करने वाला आजीवीकोन्मुखी बजट है जो प्रदेश में खुशहाली लाएगा। बजट की विशेषताओं पर टिप्पणी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घरेलू बिजली के 100 युनिट और किसानों को 2000 युनिट तक मुफ्त रखकर आमजन को बड़ी राहत दी है।

ये भी पढ़ें- खेलो इंडिया में जोधपुर की मुक्केबाज वैष्णवी का चयन

चिकित्सा सेवाओं के लिये 500 अतिरिक्त एम्बुलैन्स,15 जिलों में नशा मुक्ति केन्द्र,मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी,तीन जिलों में 1000 करोड़ लागत से मेडिकल कॉलेज, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना 10 लाख से बढाकर 25 लाख व बीमा 10 लाख तक,नया आयुर्वेद विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में पायलट कोर्सेज के लिये राजीव गांधी एविएशन इंस्टीट्यूट,15 जिलों में बालिका विद्यापीठ,शहरी तथा ग्रामीण ओलम्पिक खेल,बेरोजगारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन के साथ सभी भर्ती परीक्षाएं निःशुल्क,75 किमी यात्रा मुफ्त 500 करोड़ की युवा नीति, समस्त निगम पर ओपीएस लागू, सड़कों के निर्माण व रिपेयरिंग के लिये 6 हज़ार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं, 30 हज़ार सफाई कर्मियों की भर्ती, प्रत्येक जिले में 100 बैड का यूथ हॉस्टल,फूड सेफ्टी ऑफिस की घोषणा की है। उन्होने बताया कि यह बजट सर्वसमावेशी और बहुआयामी है जो भविष्योन्मुखी व अभिनंदनीय है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026