बजट केवल लोक लुभावने सपनो का भ्रमजाल है-मेहता

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता ने आज राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए बजट पर यह कहते हुए सवालिया निशान लगाया कि लगभग आठ मिनट तक पिछले वर्ष का बजट पढने के बाद भी उन्हें अहसास भी नही हो पाता कि वे क्या पढ़ रहे हैं? यह दर्शाता है कि राजस्थान उनके हाथों में कितना सुरक्षित है। बजट पर प्रतिक्रिया करते हुए मेहता ने बताया कि यह बजट केवल लोक लुभावने सपनो का भ्रमजाल है,क्योंकि मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में अब तक रखे गए बजट में उनकी कितनी घोषणाएं पूरी हुई यह राजस्थान की जनता जान चुकी है।

मेहता ने कहा कि पिछले बजट में किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता व संविदाकर्मियों से किए गए वादों का क्या हुआ? उस पर उन्होंने मुंह तक नही खोला। मेहता ने कहा कि जनता इंतजार कर रही थी कि राजस्थान में बढ़ते अपराध,महिलाओं के उत्पीड़न,दुष्कर्म,गेंगवार आदि पर कोई ठोस योजना रखकर प्रदेश को अपराध मुक्त करने का जज्बा दिखायेंगे,एक शब्द तक नही बोले।

ये भी पढ़ें- विद्युत कर्मियों को ओल्ड पेंशन देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

उन्होंने ने कहा कि आंकड़ों के भ्रमजाल में अब राजस्थान की जनता नही आने वाली है, क्योंकि आमदनी अठनी व खर्चा रुपया वाली स्थिति में लोगों को दिखाए जाने वाले लोक लुभावन सपनों की हकीकत जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने ने कहा कि बजट भाषण में मुख्यमंत्री जी द्वारा बार बार पुन: सत्ता में वापसी की बात कहना अब उनके लिए सपना ही रहने वाला है,क्योंकि जनता अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews