Doordrishti News Logo

घूमने निकली वृद्धा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,शहर के सांगरिया बाइपास पुल पर मंगलवार की सुबह सडक़ पर घूमने निकली एक वृद्धा को अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस वृद्धा की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। बासनी पुलिस ने वृद्धा के पति की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

यह भी देखें-केन्द्रीय कारागृह जोधपुर में सघन तलाशी

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के गांगसर लूंबों का तला हाल सांगरिया महावीर नगर की रहने वाली 65 साल की लीलादेवी पत्नी तेजाराम जाट घर से पैदल घूमने के लिए निकली थी। वह सांगरिया बाइपास पुल के पास में पहुंची तब अज्ञात वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में लीलादेवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: