Doordrishti News Logo

11 किलो डोडापोस्त और आधा किलो अफीम का दूध बरामद

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त एवं अफीम के दूध के साथ होटल संचालक को पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया।

जोधपुर में 20 से 22 मार्च को होगा राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो

देचू थानाधिकारी राजेश कुमार ने सेतरावा गांव में हाटल सिंधु पंजाबी ढाबा के यहां पर दबिश देकर अवैध रूप से बेचने को रखे 11.3 किलोग्राम डोडा पोस्त और 550 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर आरोपी ढाबा संचालक गोपाल सिंह पुत्र रिडमल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मेें प्रकरण दर्ज किया गया।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: