Doordrishti News Logo

श्रमिक पर मशीन गिरने से मौत

जोधपुर,शहर के मंडोर नौ मिल स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिक पर मशीन गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस श्रमिक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया।

यह भी पढ़ें-हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर हमला करने वालों की पहचान

पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश जलालाबाद स्थित शाहजहांपुर का रहने वाला 27 साल का सौरभ कुमार पुत्र अखिलेश कुमार कुशवाहा यहां मंडोर नौ मिल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री में कार्य कर रहा था तब मशीन उस पर गिर गई। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्तपाल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे मेें साथ काम करने वाले उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अजीतसिंह कुशवाह ने मर्ग की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शव को कार्रवाई उपरांत सौंप दिया।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews