Doordrishti News Logo

सूर्य के तेज में फीकी पड़ी सर्दी

जोधपुर,प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी का सितम जारी है। आगामी 30 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल बारिश का मौसम पश्चिमी विक्षोभ के असर से बना रहेगा। तीसरा विक्षोभ 29 जनवरी के आस पास बनेगा जिससे सर्दी की चमक तेज होगी। विक्षोभ का असर मारवाड़ यानी पश्चिमी राजस्थान में नहीं दिखेगा। ऐसे में सर्दी का असर कम होने आसार हैं। गुरुवार को जोधपुर संभाग में तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हुई। धूप खिलने से पारा भी बढ़ा और दोपहर तक तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवा की गति भी मंद होने से लोगों को शीत हवा से राहत महसूस हुई। सुबह, शाम व रात को सर्दी चुभ रही है।

ये भी पढ़ें- जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 30 जनवर तक तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे आगामी सप्ताह भर तक बादल बारिश के दौर से गुजरना पड़ेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में हो रही बर्फबारी से भी सर्दी में तेजी बनी हुई है। विक्षोभ के असर से प्रदेश भी अछूता नहीं रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान मेें दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। तीसरे का असर यहां पर नहीं रहेगा।

बुधवार सुबह से ही मारवाड़ के आसमां पर सूर्यदेव चमक बिखेर रहे थे। तेज धूप खिलने से सर्दी से राहत महसूस की गई। लोगबाग सर्दी से राहत के लिए आज दिनभर धूप में बैठे रहे। नश्तर सी चुभने वाली सर्द हवा से भी निजात मिली है। हवा की गति फिलहाल 2-3 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। पारे में चढ़ाव आने से सर्दी की रंगत फीकी पड़ गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026