नेशनल स्टार्टअप डे मनाया गया
- आई-स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेन्टर में कार्यशाला व इनवेस्टर सेशन का आयोजन
- स्टार्टअप्स एवं उभरते हुए उद्यमियों को दिए आगे बढ़ने के टिप्स
जोधपुर,नेशनल स्टार्टअप डे सोमवार को जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय पोलिटेक्निक परिसर स्थित आई-स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेन्टर में कार्यशाला एवं इनवेस्टर सेशन का आयोजन किया गया। इनक्यूबेशन सेन्टर के प्रभारी एवं एसीपी जेपी ज्याणी ने बताया कि इस कार्यशाला में जोधपुर के स्टार्टअप्स एवं उभरते हुए उद्यमियों को आई-स्टार्ट योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही स्टार्टअप पॉलिसी -2022 के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।
ये भी पढ़ें- आरवाईएमपी जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
इस दौरान मेन्टर रौनक सिंघवी द्वारा कालेज विद्यार्थियों को अपने एक नवीन व रचनात्मक आईडिया को आत्मसात कर एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करने से संबंधित टिप्स देते हुए प्रोत्साहित किया गया और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी बातों की चर्चा की। उपस्थित जन को इनक्यूबेशन सेन्टर के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए इनका पूरा-पूरा लाभ पाने का आह्वान किया गया।
उद्यमी अनिल पारीक ने युवाओं के बीच अपनी स्टार्टअप यात्रा को साझा करते हुए प्रेरणा का संचार किया और कहा कि यदि वे दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढें तो सफलता के शिखरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

