Doordrishti News Logo

हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर,जिले के भांडूखुर्द गांव में गत 13 नवंबर को हुए हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों की तरफ से पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। मामले में चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स मेें नौकरी लगाने के नाम पर परिवार से चार लाख की ठगी

ग्रामीणों ने बताया कि 13 नवंबर को भांडूखुर्द में धारदार हथियार से वार कर नरपत राम चौधरी की हत्या कर दी गई थी। विवाद पानी के टैंकर को साइड में करने को लेकर हुआ था। इस मामले का बोरानाडा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है और इस मामले में अनुसंधान चल रहा है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि चौथा आरोपी नामजद होने के बावजूद नहीं पकड़ा गया है, जिसके चलते उनमें रोष है और वे चाहते हैं कि पुलिस चौथे आरोपी को भी जल्दी गिरफ्तार करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की  एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: