Doordrishti News Logo

पुलिस के सेवानिवृत डिप्टी एसपी ने अपने पौते पर लगाया चोरी का आरोप

दो लाख की नगदी और 20 तोला सोना चुराया

जोधपुर,शहर के बनाड़ एरिया में नांदड़ी लक्ष्मण नगर के रहने वाले पुलिस से सेवानिवृत डिप्टी एसपी ने अपने पोते पर घर से दो लाख की नगदी और 20 तोला आभूषण चोरी का आरोप लगाते हुए बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना मेें अब जांच आरंभ की है। बताया जाता है कि डिप्टी एसपी के पुत्र को भी बनाड़ पुलिस ने कुछ अरसे पहले प्लॉट खाली कराने के नाम पर धमकाने पर पकड़ा था। जिसे बाद में पाबंद कर छोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें- सर्जन का सृजन नाटक के माध्यम से डॉ बिश्नोई का किया अभिनंदन

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पुलिस सेवा से रिटायर्ड एक डिप्टी एसपी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इनका आरोप है कि वे नांदड़ी स्थित लक्ष्मणनगर बी में रहते हैं। 24 दिसम्बर को उनके पौत्र ने घर से दो लाख की नगदी और बीस तोला के आस पास सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पता लगने पर पूछताछ भी की गई। मगर उनके पौत्र ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस पर रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने पौत्र के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया है। इस बारे में हैडकांस्टेबल मदनलाल की तरफ से पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026