Doordrishti News Logo

कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित

जोधपुर,राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला में मंगलवार को आइक्यूएसी समिति के तत्वावधान में शिक्षण गुणवत्ता संवर्द्धन में आइक्यूएसी की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
समिति प्रभारी डॉ हेमु चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में जिला समन्वयक डॉ शैलेन्द्र गहलोत,सह आचार्य,समाजशास्त्र राजकीय महाविद्यालय ने प्रेरक की भूमिका का निर्वहन किया।

उन्होंने महाविद्यालय में आइक्यूएसी समिति के गठन से लेकर महाविद्यालय गतिविधियों के दस्तावेजीकरण,अकादमिक एवं प्रशासन के मध्य तारतम्यता,शिक्षार्थी को शिक्षण के उद्देश्य से परिचित कराने से लेकर समाज मे उसे कौशल अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न कराने के बहुआयामी कर्त्तव्यों को निभाने की शिक्षक की विभिन्न योजनाओं,विभिन्न उपागमों एवं इस हेतु संस्था के प्रशासन की पारदर्शी, संवेदनशील भूमिका पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें- साधारण सभा व नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के मानक प्रतिमानों के अनुरूप शैक्षिक,सहशैक्षिक गतिविधियाँ हों,उनमें लक्ष्यों के दृष्टिकोण से एकरूपता रहे,इस हेतु समिति महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि को अपने परीक्षण से मूल्यांकित करे,संबंधित संकाय सदस्य या समिति को महत्वपूर्ण सुझाव दे,जिससे महाविद्यालय अपने संचालन के निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त कर सकें तथा इस प्रकार से विकास करें कि विद्यार्थी महत्त्वपूर्ण कौशल,ज्ञान और नैतिकता से समृद्ध हो ताकि वे एक संतोषपूर्ण जीवन जी सके।

कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य सक्रिय प्रतिभागियों की भूमिका में रहे। उन्होंने विभिन्न प्रश्नों, सुझावों के माध्यम से परिचर्चा को सार्थकता प्रदान की।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ शशिकला परिहार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बीएल भादू तथा डॉ अंशुल दाधीच ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026