महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर गैस पीड़ितों से मिले प्रदेश अध्यक्ष
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां जोधपुर पहुंचे
- चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर इलाज व देखभाल का किया आग्रह
- नागौर में दिवंगत पिता की बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सम्बल प्रदान किया
जोधपुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया देर रात्रि जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचकर वे शेरगढ़ के भूंगरा गांव में विवाह समारोह में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे के घायलों से मिलने के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बढ़ाया और अपनी संवेदनाए व्यक्त की। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी,जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा,महेंद्र मेघवाल,करणी सिंह खीची,बाबूसिंह राठौड़,राजेन्द्र पालीवाल,रंजीत कड़वासरा सहित अनेक पदाधिकारी साथ मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- निजी अस्पताल की सफाईकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सीकर हत्याकांड में दिवंगत हुए नागौर जिले के दोतीणा निवासी स्व.ताराचंद कड़वासरा की पुत्री कोमिता कड़वासरा को उनकी शिक्षा हेतु भाजपा परिवार की तरफ से 3.21 लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान किया। इसके बाद किसान नेता एवं पूर्व विधायक भैराराम सियोल के चाचा स्व.हेमाराम सियोल के निधन पर ओसियां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
