Doordrishti News Logo

कापरड़ा पुलिस-तस्करों में मुठभेड़

  • पुलिस ने तस्करों की गाड़ी पर फायर कर रोका
  • दो गिरफ्तार,एक भागने में सफल
  • पांच लाख की नगदी और अवैध हथियार बरामद

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस और तस्करों के बीच रात में मुठभेड़ हुई। तस्करों ने पुलिस पर अपनी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे तैसे खुद को बचाते हुए तस्करों को पकडऩे के लिए उनकी गाड़ी पर फायर कर टायर को ब्लास्ट कर पकड़ा। दो को पकड़ा गया और एक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गाड़ी से पांच लाख की नगदी जब्त की जो मादक पदार्थ बेच कर जुटाने की आंशका है।

ये भी पढ़ें-अस्पताल के मेेलनर्स से आईफोन छीनकर भागे बदमाश

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि कापरड़ा थानान्तर्गत चौढ़ा गांव की सरहद में  कुछ तस्करों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसटी टीम को मौके पर भेजा गया। डीएसटी  टीम ने एक स्कॉर्पियो को इंटरसेप्ट करने की कोशिश की तो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। बदमाशों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा फायर किया गया और तस्करों की गाड़ी टायर ब्लास्ट किया गया।

पुलिस की टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मदन लाल एकलिंगपुरा गोसीखेड़ा गंगरार और देवी लाल निवासी सोडादड़ा बाप थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। इनके एक साथी चौढा गांव निवासी हनुमानराम विश्नोई की तलाश शुरू की है। वह मौके से भागने में सफल हो गया।

एक पिस्टल,दस जिंदा कारतूस एवं पांच लाख बरामद

पकड़े गए बदमाशों से एक अवैध पिस्टल 10 जिंदा कारतूस और पांच लाख रूपये बरामद हुए हैं पुलिस को संदेह है कि यह रुपए अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर जुटाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026