Doordrishti News Logo

गुजरात भागने की फिराक में था, शातिर नकबजन गिरफ्तार

  • थानों में पुराने 20 से ज्यादा चोरी के केस दर्ज
  • चोरी के जेवरात बरामद

जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने 20 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी के अलावा अन्य धाराओं सहित 23 मामले दर्ज हैं। आरोपी शातिर नकबजन है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रवीण पटवा निवासी श्याम नगर ने मंगलवार को शिकायत की थी। प्रवीण ने बताया था कि वे सोमवार दोपहर को घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और 45 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी के जेवर व 29800 रुपये नकद चोरी करके ले गए।

ये भी पढ़ें-रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए व्यक्ति को सड़क पार करते कार ने मारी टक्कर,मौत

पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। दोपहर में कांस्टेबल पिंटू सिंह व मोतीलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर नकबजन अजय उर्फ ठाकुरिया पुत्र तुलसीराम निवासी बासनी के पास चोरी का माल है और गुजरात भागने की फिराक में है। दोनों ने थाने में सूचना दी और टीम के साथ बदमाश अजय को बस में चढऩे के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सोने का सेट, अंगूठियां,पायल व नकदी बरामद की है। आरोपी से अन्य वारदातों के मामले  में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: