घर के बाहर से आधी रात में एसयूवी उड़ाई
गाड़ी में नगदी,लेपटॉप,क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड भी थे
जोधपुर,शहर के एयरपोर्ट स्थित शिकारगढ़ नैनोमैक्स आशापूर्णा इलाके में आधी रात को अज्ञात चोर स्कार्पियो को चुरा ले गए। सुबह उठने पर गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। गाड़ी का पता नहीं चला है। गाड़ी में मालिक के ऑफिशियल दस्तावेजों के साथ दस हजार की नगदी,लेपटॉप,क्रेडिट, डेबिट कार्ड आदि थे। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
ये भी पढ़ें- यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि इस बारे में पाली जिले के आनंदपुरा कालू स्थित लांबिया हाल किराए पर शिकारगढ़ नैनमैक्स आशापूर्णा में रहने वाले भवानी सिंह पुत्र राधेश्याम भाटी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी माता के नाम की एक स्कार्पियो उसके घर के बाहर खड़ी थी। तब रात दो बजे के आस पास चोर उसे चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली। उसकी गाड़ी में एक लेपटॉप,एक टेबलेट फोन,दस हजार की नगदी,ऑफिशियल दस्तोवजों के साथ उसका क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, आधार पेन कार्ड भी थे। पुलिस ने घटना के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। फिलहाल गाड़ी का पता नहीं चला है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

