Doordrishti News Logo

जोधपुर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में सिंडीकेट बैठक के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र तथा सिंडीकेट बैठक में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रस्ताव पारित कर 34 बीघा जमीन जेडीए को सुपुर्द करने को लेकर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने नई सड़क पर व्यापारियों से भीख मांग कर विश्वविद्यालय को सुपुर्द किया। भाटी ने बताया कि विश्वविद्यालय में आर्थिक तंगी को हालात देखते हुए छात्रों ने यह निर्णय लिया कि शहर वासियों से भीख मांग कर विश्वविद्यालय की आर्थिक तंगी को पूरा किया जाएगा, मगर किसी भी सूरत में विश्वविद्यालय की जमीन को बेचने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है बुधवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक के दौरान छात्रों ने हंगामेदार विरोध प्रदर्शन किया था। छत्रों ने कुलपति की गाड़ी का घेराव कर जबरदस्त नारेबाजी की थी। पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठी बरसाई जिसमे कई छात्र घायल हो गए थे। छात्र नेता रविन्द्र सिंह का कहना है कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय की 35 बीघा जमीन कंवेंशन सेंटर के लिए जेडीए को दिए जाने का विरोध कर रही थी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026