Doordrishti News Logo

जोधपुर, करूणालय सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन जोधपुर द्वारा ‘एज्युकेट गर्ल्स’ प्रोजेक्ट लाॅच किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत आज दक्षिण जोन वार्ड 38 के बासनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दस गरीब बालिकाओं (जिनके माता-पिता में से कोई एक नहीं है) की परिक्षा फीस आदिे के लिए सहायता राशि 5050 रुपये के चेक प्रधानाध्यापक भंवरसिंह परिहार को फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रदान किये गये। जिससे ये बालिकाएं अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रख पायें। फाउंडेशन की तरफ से एन-95 मास्क एवं पर्यावरण फ्रेंडली सेनेटरी पेड भी प्रदान किए गये। इन सेनेटरी पेड को 70 बार तक दुबारा उपयोग किया जा सकता है। इसके उपयोग से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर्यावरण भी साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी और बच्चियों को स्कूल आने में भी आसानी होगी। फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि हमारा लक्ष्य ऐसी 1000 गरीब बालिकाओं को शिक्षा सहायता मुहैया कराने का है, जिनके माता या पिता नहीं हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवानिवृत्त व्याख्याता विजयपाल सिंह, समाज सेविका चन्द्रावती, राजेन्द्र सिंह माहुर, प्रधानाचार्य भंवरसिंह परिहार, व्याखयाता सीमा चौधरी, शिक्षक भवरलाल काला, सोहन आदि उपस्थित थे।

Related posts: