दोषी रेलकर्मियों को निलंबित कर डीआरएम ने मांगी रिपोर्ट
जोधपुर,रेलवे ने भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो द्वारा बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दो रेलकर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ की है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने मामले की जानकारी मिलते ही इसे गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की और इस मामले में कथित तौर पर लिप्त भगत की कोठी में कार्यरत कल्याण निरीक्षक राजेन्द्र गुर्जर और तकनीशियन नंदकिशोर को तत्काल निलंबित करते हुए दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच करने के निर्देश दिए।
पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। डीआरएम ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने को कहा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

