जोधपुर, सालावास बाईपास रोड स्थित बालाजी नगर की महिलाओं के एक समूह की ओर से बालाजी मंदिर मे हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसादी का आयोजन भी प्रसादी का आयोजन किया गया। महिला समूह की सदस्य बालाजी नगर की वार्डपंच इमरती देवी कुमावत ने बताया कि विशेष धार्मिक प्रायोजन और खुशहाली की कामना के उद्देश्य से 13 महिलाओं के एक समूह ने हिंदू पंचांग के अनुसार 13 महिने का नियम धारण करते हुए प्रत्येक माह द्वारकाजी सहित जोधपुर के आसपास ठाकुरजी के 13 मंदिरों में दर्शन लाभ लेकर, पौराणिक कथा की मान्यता के अनुसार सुदामा के चावल और 13 नारियल चढ़ाकर अपने परिवार और देश में खुशहाली व मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।
प्रायोजन पूर्ण होने पर इन्हीं 13 महिलाओं के समूह ने सामूहिक रूप से हरिकीर्तन व प्रसादी का आयोजन रखा। हरिकीर्तन में भजन गायक पप्पू भाट बंजारा एंड पार्टी और मंजु डागा ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर कर दिया। हरिकीर्तन के पश्चात ठाकुरजी और बालाजी को प्रसादी का भोग लगाकर आरती के बाद 13 ब्राह्मणों को सपत्नीक भोजन करवाया गया उन्हें वस्त्र व दक्षिणा भेंट कर भक्तों में प्रसादी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 13 महिलाओं के समूह की नर्मदा गहलोत सांगरियां उपसरपंच, टीना पटेल, प्रेम भाट, शारदा सेन, कंचन सेन, पप्पू देवी सेन, हीराकंवरी सेन, राजु सुथार, मनीषा माली, पानी देवी माली, रुकमा कुमावत, लक्ष्मी कुमावत और बासु देवी की ओर से आयोजित किया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

