Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

जोधपुर, शहर के विवेक विहार केंद्रांचल मोड़ पर सडक़ हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। उसके पोते ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आज कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।
कुड़ी थाने में कुड़ी गांव भीलों की ढाणी निवासी अशोक नाथ पुत्र पारस नाथ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी दादी केेंद्रांचल विवेक विहार मोड़ से निकल रही थी। तब किसी वाहन चालक के चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हेें एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर मौत हो गई। कुड़ी पुलिस इसमें अब जांच कर रही है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: