Doordrishti News Logo

मोटर गैराज और मकान में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,शहर के बनाड़ और प्रताप नगर सदर क्षेत्र में एक गैराज और मकान में चोरी हो गई। गैराज से सामान और मकान से ज्वैलरी नगदी चोरी हुई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि डिगाड़ी कलां निवासी पारस गिरी पुत्र दिनगिरी गोस्वामी का एक मोटर गैराज भवानी मोटर के नाम से बनाड़ रोड पर है। जहां ताले तोडक़र अज्ञात चोर टायर, बैटरियां, सिलेण्ड मशीन आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में पारस गिरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

प्रतापनगर सदर थाने में संजय बी कॉलोनी निवासी शर्मिला पत्नी राजेंद्र पंवार की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि अज्ञात चोर उसके घर के ताले तोडक़र नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: