Doordrishti News Logo

हॉकी का मैत्री मैच खेल कर मनाया मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन

जयनारायण व्यास विवश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ आयोजन

जोधपुर,मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को अलग-अलग जगहों पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके तहत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस स्थित मैदान में एक मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया गया

celebrated-major-dhyan-chands-birthday-by-playing-hockey-friendly-match

आयोजनकर्ता गजेंद्र सिंह झालामंड एवं किशन सिंह उदावत ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में उत्साह पूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से ओल्ड कैंपस के मैदान में मारवाड़ क्लब के जूनियर व सीनियर वर्ग के बीच एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी एवं नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मारवाड़ क्लब से जुड़े हॉकी के खिलाड़ियों ने इस मैच में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह मैत्री मैच मारवाड़ क्लब की सीनियर वर्ग की टीम ने जीता।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: