Doordrishti News Logo

पुलिस बताती रही शांति .. छात्रों ने वाहनों पर फेंके पत्थर, पुराना परिसर के बाहर हवाई फायरिंग

छात्रसंघ चुनाव-2022

  • दो केस पुलिस की तरफ से दर्ज
  • एक छात्र नेता गिरफ्तार
  • स्टेशनरी दुकान संचालक से लूटपाट

जोधपुर, शहर में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर 26-27 अगस्त की रात को छात्रों का हुड़ंदग देखने को मिला। दिन में पुलिस छात्रों को डंडों के बल पर तितर बितर करती रही। मगर रात को पुलिस छात्रों को नहीं संभाल पाई। एक ही रात में प्रकरण सामने आ गए। छात्रों ने न सिर्फ हवाई फायरिंग की बल्कि आने जाने वालों पर पत्थर तक फेंके। यहां तक एक स्टेशनरी दुकान संचालक से मारपीट करने के साथ लूटपाट तक की। दो प्रकरण पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए हैं। तीसरा दुकानदार की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने एक प्रकरण में छात्रनेता को गिरफ्तार भी किया है।

शहर में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की गहमागहमी बनी रही। दो दिन में काफी उत्पात मचाया गया। मगर सबसे बड़ी बात है कि रात को पुलिस की गश्त भी रही, बावजूद रात में ही छात्रों को उत्पात देखने को मिला। पुलिस ने महज एक छात्रनेता को गिरफ्तार किया। हवाई फायरिंग और दुकान में लूटपाट मचाने वालों की पहचान तक नहीं हो पाई।

police-kept-telling-peace-students-threw-stones-at-vehicles-aerial-firing-outside-the-old-campus

प्रकरण संख्या-1

रातानाडा थाने के एएसआई पूनाराम के अनुसार वे 26-27 की रात को रातानाडा भाटी सर्किल पर ड्यूटी कर रहे थे। तब छात्रनेता सज्जनसिंह, रावलसिंह एवं 10-15 छात्रों द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों पर पथराव किया गया। जिससे लोगों को नुकसान पहुंचा। साथ ही इन लोगों ने पुलिस के राजकार्य में बाधा भी उत्पन्न की। एएसआई पूनाराम के अनुसार आरोपी जैसलमेर के हमीरा निवासी सज्जन सिंह पुत्र माधो सिंह को प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य छात्रों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रकरण संख्या- 2

उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह के अनुसार वह जेएनवीयू पुराना परिसर के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। तब आधी रात को पुराना बिजलीघर के पास में एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। गाड़ी बिना नंबरी थी और अब पहचान के साथ तलाश की जा रही है। प्रकरण रातानाडा थाने में दर्ज हुआ है।

प्रकरण संख्या-3

सर्किट हाउस रोड पर स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले रणसी गांव बोरूंदा निवासी नरेंद्र पुत्र बाबूलाल चौधरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसके अनुसार 26 अगस्त की रात को उसकी दुकान पर 15-20 युवक आए जो लाठियों सरियों आदि से लैस थे। इन लोगों ने दुकान के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने के साथ दुकान में आकर फोटोकॉपी मशीन, लेपटॉप,कंप्यूटर सेट आदि तोड़ दिए। साथ ही दुकान के गल्ले से रूपए ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ को एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026