Doordrishti News Logo

सक्रिय नकबजनों ने तीन मकानों और दुकान में लगाई सेंध

सोना चांदी,साइकिलें,कूलर तक चुराए

जोधपुर,शहर में सक्रिय नकबजनों ने तीन मकानों और एक दुकान में सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात, नगदी और इलेक्ट्राकिन आइटम आदि चोरी कर ले गए।संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए चोरों की तलाश आरंभ की है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि ऊंटों की घाटी हाल कालीबेरी अंबेडकर कॉलोनी निवासी किशन कुमार पुत्र ईश्वरराम भील ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने ऊंटों की घाटी मकान पर गया हुआ था। इस बीच काली बेरी वाला मकान सूना पड़ा था। अज्ञात चोर रात में घुसे और वहां से सोने की रखड़ी सेट, कानों के टोप्स, लूंग जोडिय़ां, एक मोबाइल, 20 तोला वजनी चांदी की पायलें सहित छोटे मोटे अन्य आइटम चोरी कर ले गए। सूरसागर पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

भगत की कोठी पुलिस के अनुसार न्यू पाली रोड स्थित मकान नंबर 124 निवासी अशोक गौड़ पुत्र पारसमल गौड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित गांव गया हुआ था। इस बीच घर सूना था और अज्ञात चोर मेन गेट के ताले तोडक़र घर से 3 साइकिलें और गली में लगा कूलर  चोरी कर ले गए। इधर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थानान्तर्गत नया गांव हाल गंगाविहार बासनी में रहने वाली कौशल्या पत्नी श्याम सुंदर ने रिपोर्ट दी कि उसका घर पिछले दो तीन दिन से सूना था। अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। जबकि कुड़ी सैक्टर 1 ए 18 निवासी रामलाल पुत्र नाथूराम नायक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसकी गंगा विहार में आई एक दुकान से तंबाकू उत्पाद और अन्य सामान चोरी कर गए।

बंद फैक्ट्री से लेपटॉप चोरी

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार में रहने वाले अभिषेक पुत्र सत्यनारायण मूथा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री भीलों का बास बोरानाडा में है। काफी दिनों से फैक्ट्री बंद पड़ी है। अभी जाकर संभाला तो पता लगा कि कार्यालय में रखा एक लेपटॉप अज्ञात चोर चुरा ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026