Doordrishti News Logo

ग्राम पंचायतवार पशुधन सहायक,पशु चिकित्सा सहायकों को लगाया

जोधपुर,लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम,बचाव एवं संक्रमित गौवंश के समुचित उपचार के लिए जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतवार पशुधन सहायक/पशु चिकित्सा सहायकों को लगाया गया है। इनके नाम के साथ ही मोबाईल नम्बर भी जारी किए गए हैं ताकि इनसे त्वरित सम्पर्क साधा जा सके।

पशुपालन विभाग की ओर से जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों से कहा गया है कि इन आवंटित ग्राम पंचायतों में इनकी सेवाएं लेते हुए कार्य करवाया जाए ताकि जिले में इस डिजीज से गौवंश को बचाया जा सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: