कैंपसों के बाहर पुलिस बल तैनात, कॉलेजों में बढ़ने लगी हलचल
छात्रसंघ चुनाव-2022
जोधपुर, छात्रसंघ चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अब कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों की हलचल बढऩे लगी है। छात्र नेताओं का अभी से संपर्क शुरू हो गया है। मुख्य मुकाबला वैसे तो एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच ही होगा, मगर अन्य छात्र दल भी जोर आजमाइश करेंगे। फिलहाल इनके प्रत्याशी तय होने हैं। इस सबके बीच पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद नजर आने लगी है।
कॉलेज परिसरों के बाहर पुलिस जाब्ता दिन रात में तैनात रखा गया है। रात्रिकालीन गश्त कॉलेज परिसरों में बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने आगामी 25 अगस्त को छात्र संघ चुनाव की तिथि तय की है। इससे पहले प्रत्याशी चयन,नामावली,नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशी तय करने को लेकर अब कॉलेज परिसरों में हलचल देखी जाने लगी है। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में छात्राओं में इसका काफी उत्साह नजर आ रहा है। कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस जाब्ते के साथ एसटीएफ भी लगा रखी है।
इधर जेएनवीयू पुराना परिसर, नया परिसर एवं एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस जाब्ता तैनात है। रात्रिकालीन गश्त पर भी पुलिस का जोर बढ़ गया है। अब कॉलेज परिसरों में पुलिस की तैनाती देखी जा सकती है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

