चाकूबाजी में दो युवक घायल
जोधपुर, शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र संजय सी कॉलोनी काली टंकी के पीछे शुक्रवार की देर शाम चाकूबाजी हुई। इसमें दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया है। एक युवक के बाएं पैर में चाकू का वार लगा है। देर रात तक इस बारे में कोई प्रकरण पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया था।
जानकारी के अनुसार संजय सी कॉलोनी काली टंकी के पीछे शुक्रवार की देर शाम युवकों में झगड़ा हुआ। झगड़े में एक दूसरे पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस चाकूबाजी में अयूब और सुजल नाम के दो युवकों को चाकू लगना बताया गया है। पुलिस के अनुसार इस बारे में अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। चाकूबाजी का कारण भी सामने नही आया है। युवकों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

