Doordrishti News Logo

उमड़ा आस्था का ज्वार,भव्य शोभायात्रा का कई जगह स्वागत

महेश नवमी महोत्सव

जोधपुर, शहर मेें गुरूवार को माहेश्वरी समाज की तरफ से महेश नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शहर की सडक़ों पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।

प्रतिवर्ष महेश नवमी मनाई जाती है। मगर कोरोना काल के चलते दो साल तक इसका आयोजन पूर्ण रूप से बंद रहा। इस बार इसे भव्य स्तर पर निकाला गया। दोपहर बाद यह शोभायात्रा माहेश्वरी भवन रातानाडा में आकर विसर्जित हो गई। इस अवसर पर कई धार्मिक आयोजन हुए। समाज की तरफ से कई स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंपों का भी आयोजन हुआ।

उमड़ा आस्था का ज्वार,भव्य शोभायात्रा का कई जगह स्वागत

महेश नवमी पर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी रक्तदान हुआ। शोभायात्रा में माहेश्वरी पंचायत, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी नवयुवक मंडल, लक्ष्मीनाथ भजन मंडली सहित पदाधिकारी सहित महिला पुरुषों ने भाग लिया।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर माहेश्वरी भवन पर आकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष नवयुवकों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। निर्धारित ड्रेस कोड में पुरुष श्वेत वस्त्र और महिलाएं लाल वस्त्र धारण किए हुए आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का जैन समाज, श्रीमाली समाज सहित अन्य समाजो द्वारा स्वागत किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews