Doordrishti News Logo

दवाई लेने निकले युवक के पीठ पर चाकू मारने वाला उपद्रवी गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद

जोधपुर उपद्रव

जोधपुर, शहर के सोनारों का बास में उपद्रव फैलाने वाले ने दवा लेने निकले युवक की पीठ पर चाकू घोपने के आरोपी को सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी सोनारों का बास में हुए उपद्रव में शामिल था। उसी ने पीछे जाकर बाइक पर जान बचाकर भाग रहे युवक के पीठ के पीछे चाकू मारा।

एसीपी सेंट्रल रंजीता शर्मा ने बताया कि चाकूबाजी का मामला सामने आने के बाद एक टीम का गठन किया गया। इसमें सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल और डीएसटी प्रभारी दिनेश डांगी की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसने चाकूबाजी की घटना के बाद क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले सोजती गेट के मेड़ती सिलावटों का बास स्थित मदरसा फैज मोहम्मदी के सामने निवासी कासिम इकबाल पुत्र मोहम्मद इकबाल मेड़ती सिलावट को गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से मार्बल व टाइल फिटिंग का ठेकेदार है। जिसने चाकू से दीपक पर जानलेवा हमला किया था।

गौरतलब है कि घंटाघर के पाल हाउस निवासी लोकेश सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 मई को सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई दीपक के साथ मोटरसाइकिल पर मोती चौक से होते हुए जालोरी गेट दवा लेने जा रहा था। जब सोनारों की गली पहुंचे तो वहां 150 लोग हाथों में हथियार लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने मारने की नियत से युवक के पीठ पर चाकू से वार किया। जिससे चाकू उसकी पीठ में ही फंस गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026