मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस आज,होंगे रचनात्मक कार्यक्रम
जोधपुर,गांधी स्टडी सर्कल एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर मंगलवार को बाबू लक्ष्मण सिंह पार्क, महामंदिर में प्रातः 07 बजे से सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करते हुए रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डॉ एसएन सुब्बाराव के युवा गीत से कार्यक्रम शुरू होगा, श्रमदान के बाद सर्व धर्म प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिन में वेबीनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, सार्वजनिक जीवन के योगदान पर परिचर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में भारतीय लोक शिक्षण मंच, जीएसडीपी स्टूडेंट्स एल्यूमिनी एसोसिएशन,भारतीय लोक शिक्षण मंच सहित अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

