Doordrishti News Logo

जोधपुर, ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं मानव एवं लापसी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रसेवा में अपना जीवन समर्पित करने, त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर चांदपोल चौका स्थित उपकेश्वर मंदिर के पास शारदा गौशाला में गायों के लिए लापसी वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसायटी की सचिव मीना सांखला ने बताया कि आज सुबह 9 बजे 500 किलो लापसी वितरण में अध्यक्ष शिव कुमार सोनी के नेतृत्व में सुनील कुमार मंडोरा, कन्हैयालाल काला, शारदा गौशाला के संचालक बद्रीनारायण हर्ष, श्यामसुंदर सोनी ने सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संकल्प लिया कि गायों को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद हो उसके लिए जोधपुर में बड़ा आंदोलन करेंगे और जोधपुर के आमजन को कपड़े की थैली निशुल्क वितरण करेंगे।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026