Doordrishti News Logo

मंदिर जा रही वृद्धा के गले से युवक ने चेन झपटी

जोधपुर, शहर के पावटा प्रथम पोलो स्थित मंदिर दर्शनार्थ जा रही वृद्ध महिला के गले से पैदल आए युवक ने सोने की चेन झपट ली। इससे वह सकपकी कर गिर गई। युवक बाद में तेजी से भाग गया। वृद्धा ने इस बारे मेें महामंदिर थाने मेें रिपोर्ट दी है। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा प्रथम पोलो मकान नंबर 31 में रहने वाली 73 साल की मीनाक्षी पत्नी हीरालाल विश्रोई सुबह के समय पास के गणेश मंदिर में दर्शन करने गई थी। वह वापिस लौटने लगी तब मंदिर के पास में ही एक युवक पैदल आया और गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीन कर ले गया। हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गई। तब मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें संभाला। पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026