Doordrishti News Logo

तीन महिने पहले पुलिस सेवा से बर्खास्त कांस्टेबल लग गया नकबजनी में

  • शातिर नकबजन मोहित कंसारा के साथ मिल कर बनाई गैंग
  • शहर में 12 से ज्यादा वारदातें कर डाली
  • कंसारा हवालातों से भी भागने में माहिर

जोधपुर, शहर की महामंदिर पुलिस ने शातिर नकबजनों की गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस आयुक्तालय से बर्खास्त सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर शहर भर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे डाला। बर्खास्त कांस्टेबल पाली में नकबजनी में पकड़ा गया था। दिसंबर 21 में उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था। साथी मोहित कंसारा हवालातों से दो बार पहले भाग चुका है।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 31 जनवरी को वीर तेजा कॉलोनी के रहने वाले मुकेश वैद पुत्र राजमल वैद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि 30 जनवरी की रात में उसके सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर चोरों की तलाश आरंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज जांचे गए और सूचनाएं एकत्र करने के बाद शातिर नकबजन मकराना मोहल्ला माणक चौक निवासी मोहित कंसारा पुत्र कैलाश चंद कंसारा को पकड़ा गया। इसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस आयुक्तालय जोधपुर सेवा से बर्खास्त सिपाही सागर राम पुत्र पन्ना लाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अब तक शहर के महामंदिर, मंडोर, माता का थान और बनाड़ एरिया में चोरियों की तकरीबन 12 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है।

सागरराम बर्खास्त, पाली में पकड़ा गया था

थानाधिकारी ने बताया कि सागरराम मेघवाल पाली में हुई एक नकबजनी में गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद वह सस्पेंड पर रहा। दिसंबर 21 में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उसके बाद से ही वह नकबजनी की वारदातें करने लग गया।

मोहित कंसारा के खिलाफ 22 प्रकरण दर्ज

शातिर नकबजन मोहित कंसारा के खिलाफ नकबजनी,वाहन चोरी सहित 22 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। वह कचहरी की हवालात से भागा हुआ भी है। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वह भागने में काफी माहिर है। अब दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026