Doordrishti News Logo

अखिल भारतीय ई-डिजिटल शपथ अभियान का सफल क्रियान्वयन

‘मेरी वैक्सीन मेरी जिंदगी’ व कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अभियान

जयपुर, गुलाबी नगरी स्थित मीडिया एडवोकेसी संगठन लोक संवाद संस्थान ने कोरोना (कोविड-19) के टीकाकरण की जागरूकता के लिए और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के पालन के डिजिटल ई-शपथ अभियान में भारतवर्ष के लाखों युवाओं को वर्ष 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरित किया। देश के 20 राज्यों के विशेषकर युवाओं ने शपथ लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए और विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से शपथ लेने में प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रेरित किया।

लगभग 6450 प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से डाउनलोड किया गया और कोविड से संबंधित 126 वीडियो प्रस्तुत किए। लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने बताया इस अभियान को राजस्थान यूनिसेफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल, कश्मीर सेंट्रल विश्वविद्यालय,मणिपाल विश्वविद्यालय, एडमस विश्वविद्यालय कोलकाता, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली, पारूल विश्वविद्यालय बड़ौदा, वन वर्ल्ड फाउंडेशन दिल्ली, जेईसीआरसी जयपुर, कम्युनिकेशन टुडे, एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज जयपुर आदि ने इस अभियान को संयुक्त रूप से संचालित करने में सहयोग दिया।

देश भर से युवाओं द्वारा “मेरी वैक्सीन मेरी जिंदगी” एवं कोविड-19 व्यवहार पर वीडियो बनाने वाले विभिन्न छात्रों में से 3 छात्रों को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया एवं सभी को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026