Doordrishti News Logo

अफीम की अवैध खेती पकड़ी,4 हजार पौंधे बरामद

  • भोपालगढ़ के हिरादेसर का मामला
  • अफीम के खेत के चारों तरफ करंट के तार लगाए हुए थे

जोधपुर, एनसीबी और जोधपुर ग्रामीण पुलिस संयुक्त कार्यवाही कर भोपालगढ़ के हिरादेसर में अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने इन खेतों से लगभग 4 हजार अफीम के पौंधे बरामद किए हैं। इन पौंधों में डोडे भी लगे हुए थे जिसमे कई डोडों से अफीम भी निकाला गया था। अवैध अफीम की खेती करने वालों ने इन खेतों के चारों ओर तारबंदी कर उसमें करंट प्रवाहित कर मानव व पशु जीवन को खतरे में डाल रखा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपालगढ़ के हिरादेसर गांव के ओमाराम सोउ के खेत में मंगलवार को नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम पुलिस के साथ छापा मारने पहुंची तो अन्य फसलों के खेत के बीच लगभग 50 खोड़ों में अफीम की खेती मिली। 90 वर्षीय उमाराम से पूछताछ की जा रही है। उमाराम ने अनभिज्ञता जताई लेकिन उसके चार बेटे मौके से गायब हो गए। यह भी पता चला कि ये चारों 10 वर्ष से धड़ल्ले से अफीम की खेती कर रहे हैं। इनकी दबंगई के आगे कोई बोल नही सकता।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: