Doordrishti News Logo

बाइक चोर को पकड़ा, गाड़ी बरामद

जोधपुर, शहर की खांडाफलसा पुलिस ने शनिश्चरजी का थान के सामने से एक बाइक चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। खांडाफलसा थाने के हैडकांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि भदवासिया फाटक के अंदर महामंदिर के रहने वाले ललित कुमार लोहिया की बाइक शनिश्वर का थान के सामने से चोरी हो गई।

बाइक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम मेें शामिल हैडकांस्टेबल भंवरलाल के साथ जयप्रकाश, कांस्टेबल रेवतराम, जगदीश, सुरेश विश्रोई ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चोर रातानाडा स्थित पंजाब राष्ट्रीय बैंक के पास रहने वाले अनीस हंस उर्फ हड़मान उर्फ कालू पुत्र भैरूलाल हंस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आला दर्जें का वाहन चोर बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: