Doordrishti News Logo

छह लाख के जेवरात चुराने वाले चार नकबजन गिरफ्तार

  • माल बरामदगी के प्रयास के साथ पूछताछ जारी
  • बाइक की फुटेज से आए पकड़ में

जोधपुर, शहर के बासनी रामेश्वर नगर ई सेक्टर में एक बंद मकान में दस दिन पहले हुई लाखों की चोरी के सिलसिले में पुलिस ने चार नकबजनों को गिरफ्तार किया है। इनसे अब जेवरात आदि बरामदगी के प्रयास के साथ पूछताछ की जा रही है। चोरों ने जिस बाइक को वारदात के लिए प्रयुक्त किया उसके फुटेज से आरोपियों तक पहुंची। इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि रामेश्वर नगर ई सेक्टर में रहने वाले मुकेश चौधरी के मकान में 30-31 जनवरी की रात का अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 12 तोला सोने के जेवरात आदि चोरी कर लिए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले को खोलने के लिए भगत की कोठी थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल एएसआई प्रहलादराम आदि ने मार्गों से निकलने वाले सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। तब एक बाइक पर तीन लोग संदिग्ध रूप से नजर आने पर पहचान की गई।

एएसआई प्रहलादराम ने बताया कि घटना में अब खेतानाडी कब्रिस्तान के समीप जनता कॉलोनी पानी वाली टंकी के पास रहने वाले मो.आदिल पुत्र मो. हनीफ, घोसियों की गली ठाकुर की हवेली के पास रहने वाले मो. नदीम उर्फ टोनिया पुत्र उस्मान अली, देव नारायण मंदिर भगत की कोठी में रहने वाले राहुल गुर्जर पुत्र बाबूलाल एवं रामदेव कॉलोनी भगत की कोठी निवासी श्यामलाल प्रजापत पुत्र गोपाल प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जेवरातों को भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026