Doordrishti News Logo

पिता ने बेटे पर लगाया 25 लाख के जेवर चुराने का आरोप

कई दिनों ने घर नहीं आया, फोन भी बंद कर बैठा

जोधपुर, शहर के बोरानाडा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर घर से 52 तोला सोने के जेवरात चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है। जेवर युवक की पत्नी के ही हैं। मगर वह पिछले कई दिनों से घर नहीं आ रहा और फोन भी बंद कर बैठा है। पुलिस ने इस बारे में पिता की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। फोन बंद आने से युवक से संपर्क नही हो पा रहा।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में पटवार भवन के पीछे बोरानाडा निवासी एक व्यक्ति की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पुत्र और पुत्रवधु के साथ घर में रहता है। 17 जनवरी को घर से जेवरात गायब होने के बाद से उसका बेटा भी लापता है। वह 24 जनवरी को घर से निकला था। मगर उसके बाद अब तक घर नहीं लौटा और ना ही फोन चालू आ रहा है। पुत्रवुध को गहनों के बारे में पूछताछ की गई तब वह बताने में असमर्थ रही। घर से 52 तोला सोने कीे जेवर गायब है। इन गहनों की अनुमानित कीमत 25 लाख से ज्यादा है। घटना में बोरानाडा थाने के एएसआई भरतलाल जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीडि़त के पुत्र से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुड़ी सेक्टर दो में चोरी

शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में एक सूने मकान में अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से जेवरात और नगदी चुरा ले गए। पीडि़त ने कुड़ी थाने में इस बारे में केस दर्ज कराया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 2/42 में रहने वाले खुर्शिद अहमद पुत्र तालिब हुसैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में सेंध लगाकर वहां से जेवरात और नगदी चुरा ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया है।

घर के बाहर से बोलेरो चोरी

कुड़ी पुलिस थाने में मोगड़ाकलां निवासी पोलदास पुत्र चतुरदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर के बाहर से रात को बोलेरो चोरी हो गई। गाड़ी का फिलहाल पता नहीं चला है। कुड़ी पुलिस गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026