Doordrishti News Logo

मोबाइल लुटेरा पकड़ा, सात वारदातें खुली

  • सात मोबाइल बरामद
  • अन्य वारदातों के संबंध में लगाय जा रहा पता

जोधपुर, शहर के शनिश्चर का थान के समीप गुरूवार की रात को एक युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर ले गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों से मोबाइल लुटेरे का पता लगाया और उसे आज गिरफ्तार कर सात मोबाइल जब्त किए। अब तक सात वारदातें करना स्वीकार किया है। कुछ और भी लूट की वारदातें खुल सकती हैं।
सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि प्रतापनगर के यूआईटी कॉलोनी के रहने वाले संदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल से गुरूवार की रात को बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गया था।

मोबाइल लुटेरा पकड़ा, सात वारदातें खुली

घटना नसरानी सिनेमा के सामने शनिश्वर का थान रोड पर हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसमें जांच अधिकारी सलीम मोहम्मद ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे का पता लगाते हुए आज रातानाडा पांच बत्ती स्थित घांचियों की बस्ती के रहने वाले राजेंद्र वाल्मिकी पुत्र पप्पूराम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल लूट की सात वारदातें शास्त्रीनगर, रातानाडा, सरदारपुरा आदि क्षेत्रों में करना बताया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर सात मोबाइल भी जब्त किए हैं। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026