दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामद
जोधपुर, शहर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने दो शातिर दुपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गई सात मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव ने बताया है कि शहर में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व भागचंद मीणा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व देरावर सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उदयमंदिर थानाप्रभारी अमित सियाग ने दो अलग-अलग टीमें थाना स्तर पर गठित कर पूर्व में अपराधों में चालान सुदा व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज राजीव गांधी नगर चौपासनी फनवर्ल्ड के पास रहने वाले गजेंद्र पुत्र किशोर कुमार वाल्मिकी व करवड़ थानान्तर्गत नवा नगरीया, गंगाणी निवासी प्रकाश पुत्र किशनाराम जाट को दस्तयाब कर दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में पूछताछ की। जिसके बाद गजेंद्र व प्रकाश ने रेलवे स्टेशन, राइकाबाग, पावटा व शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया,जिसके बाद उदयमंदिर थाना पुलिस ने दोनों शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए गजेंद्र की निशानदेही पर चोरी की तीन व प्रकाश की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।

ये थे पुलिस टीम में शामिल
शातिर वाहन चोरों को पकड़ऩे में एएसआई भंवराराम,हैड कांस्टेबल नंदलाल,नेमीचंद व महेशचंद्र, कांस्टेबल विजय सिंह,कवराराम, चूनाराम व अमरसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
वाहन चोर गजेंद्र पूर्व में दो बार हो चुका है गिरफ्तार
उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सियाग ने बताया है कि दुपहिया वाहन चोर गजेंद्र पूर्व में दो बार मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

