Doordrishti News Logo

पंद्रह दिन पहले होटल में नौकरी पर लगा, कार ने कुचला, मौत

जोधपुर, शहर के बोम्बे मोटर के नजदीक बुधवारर की सुबह एक होटल पर पंद्रह दिन पहले काम पर लगे युवक को कार चालक ने सामने से टक्कर मार कर कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। प्रताप नगर सदर पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ के केतुकलां निवासी 20 साल का महेंद्र पुत्र प्रकाश मेघवाल पंद्रह दिन पहले यहां बॉम्बे मोटर स्थित एक होटल पर काम पर लगा था। वह अभी अपने चाचा अंबेडकर कॉलोनी कालीबेरी सूरसागर में साथ रहता था। बुधवार को वह काम के लिए निकला था। तब होटल जाते समय बॉम्बे मोटर सर्किल के निकट एक कार चालक ने सामने से आकर टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा भंवरलाल मेघवाल की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की।एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026