रेलवे ने कम्पनी से तोड़ा वाटर कूलर लगाने का ठेका, सिक्योरिटी के डूबे 8.50 लाख

  • सूरत कंपनी को दिया गया था ठेका
  • अब दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जोधपुर, गुजरात के सूरत की एक फर्म को रेलवे स्टेशन के जोन में वाटर कूलर मशीनें लगाने का ठेका दिया गया था। कंपनी ने बाद में जोधपुर के एक स्थानीय व्यक्ति को काम किराया पर दे दिया। मगर ना तो कंपनी ने काम समय पर किया और ना ही स्थानीय व्यक्ति ने। रेलवे ने कंपनी से ठेका निरस्त कर दिया। मगर अब स्थानीय व्यक्ति के साढ़े आठ लाख रूपए इसमें फंस गए। इस पर उसने कंपनी के दंपती मालिक के खिलाफ उदयमंदिर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना में अनुसंधान आरंभ किया है।

उदयमंदिर पुलिस थाने के एएसआई भंवराराम ने बताया कि इस बारे में कलाल कॉलोनी बी स्कीम में रहने वाले किशनलाल पुत्र रेवाचंद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुजरात के सूरत की एक फर्म वाटरचरो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रकाश शाह को उसने सिक्योरिटी पेठे साल 16 जून 2019 में साढ़े आठ लाख रूपए दिए थे। इस कंपनी का रेलवे से वाटर कूलर मशीन लगाने का ठेका उठता है। कंपनी को ठेका रेलवे की तरफ से पूरे रेलवे जोन में वाटर कूलर मशीनें के लिए दिया जाता है।

जोधपुर रेलवे स्टेशन के लिए पांच मशीनें लगाने के लिए ठेका था। उसके पेटे किशनलाल ने साढ़े आठ लाख रूपए कंपनी को दिए थे। एएसआई भंवराराम ने बताया कि न तो कंपनी की तरफ से और न ही स्थानीय प्रतिनिधि जिसने ठेके का काम किराए पर लिया। दोनों ने ही शर्तें पूरी नहीं की। ऐसे में रेलवे ने ठेका बंद कर दिया। अब इसमें स्थानीय प्रतिनिधि किशनलाल के रूपए फंस गए है। ऐसे में उसने कंपनी चलाने वाले प्रकाश शाह और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026