Doordrishti News Logo

त्रिपोलिया बाजार में महिला के हाथ से पर्स झपट गया बदमाश

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र में त्रिपोलिया बाजार में खरीदारी करने आई महिला एवं युवती के साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। लुटेरे युवक ने युवती के हाथ पर झपट्टा मार पर्स छीन लिया और फरार हो गया। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में लुटेरा नजर आया है।

त्रिपोलिया बाजार में महिला के हाथ से पर्स झपट गया बदमाश

जानकारी के अनुसार बनाड़ के नांदड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और युवती खरीदारी करने के लिए त्रिपोलिया बाजार आए हुए थे। तब एक युवक उनके पास आया और युवती के हाथ पर झपट्टा मार पर्स लूट कर ले गया। लूटे गए पर्स में करीब 10 हजार रूपए होना बताया गया है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने पर एक संदिग्ध युवक भागता हुआ नजर आया है। ज्ञात रहे कि पिछले लंबे समय से त्रिपोलिया बाजार से पर्स व अन्य चोरी की घटनाएं हो रही है। जिससे क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है। फिलहाल पुलिस में इसका मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026