Doordrishti News Logo

क्रिसमस पर छाया रहा मसीही समाज में उत्साह, घर घर गूंजा जिंगल बेल.. जिंगल बेल

जोधपुर, शहर में शनिवार को प्रभुईशु का जन्मोत्सव मसीही समाज उत्साह व उल्लस से मना रहा है। घर-घर जिंगल बेल जिंगल बेल की गूंज सुनाई दे रही है। रात को जहां गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं हुई वहीं आज सुबह भी शहर में गिरिजाघरों में विशेष प्राथर्ना सभाएं हुई। प्रभु ईशु के जन्मोत्सव पर शहर में गिरिजाघर आकर्षक रोशनी से नहा उठे। रात में यहां काफी जगमग देखी गई। शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी मुख्य चर्च में मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया। क्रिसमस के रूप में आधी रात के बाद चर्च में मसीही समाज के लोग खास प्रार्थना की।

क्रिसमस पर छाया रहा मसीही समाज में उत्साह, घर घर गूंजा जिंगल बेल.. जिंगल बेल

क्रिसमस थीम पर सजे बाजार

बाजार भी क्रिसमस थीम पर सजे नजर आए। खास कर बेकरी में क्रिसमस थीम पर केक की भरमार रही। क्रिसमस ट्री के कप केक ज्यादा पसंद किए गए। मसीही समाज के घरों में बड़े दिन क्रिसमस से जुड़े खुशियों के गीत कैरोल्स गायन की स्वरलहरियां गूंजने लगी।

क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज बने आकर्षण

घरों में केक बनाने और क्रिसमस ट्री सजावट के साथ यीशु जन्म से जुड़ी झांकी क्रिब की सजावट को लेकर उत्साह देखा गया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के सभी प्रमुख चर्च आकर्षक रोशनी में जगमगा उठे। क्रिसमस ट्री की सजावट की गई है।

क्रिसमस पर छाया रहा मसीही समाज में उत्साह, घर घर गूंजा जिंगल बेल.. जिंगल बेल

इन गिरिजाघरों पर रही रौनक

तारघर के पीछे स्थित एसएम चर्च, कुड़ी भगतासनी आराधनालय, सरदारपुरा सी रोड स्थित क्राइस्ट चर्च, रेजीडेन्सी रोड स्थित सेन्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च एवं जेडीए सर्किल के पास सेंट थेरेसा चर्च में रंगरोगन व सजावट की गई है। शनिवार सुबह विशेष प्रार्थना सभाए हुई।

रात को होंगे यह आयोजन

सेंट थेरेसास कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की मिड नाइट सर्विस रात्रि 11 बजे से होगी। तारघर के पीछे स्थित समरवेल मेमारियल चर्च की संयुक्त क्रिसमस आराधना रात्रि 11 बजे से कुड़ी भगतासनी स्थित आराधनालय चर्च में रेव्ह. जितेन्द्रनाथ व रेव्ह. के सान्निध्य में की जाएगी। जेडीए सर्किल के पास स्थित सेंट थेरसास चर्च में क्रिसमस के दिन सुबह 8.30 बजे आराधना हुई। रविवार 26 दिसंबर को क्रिसमस स्नेह मिलन समारोह सेंट पेट्रिस स्कूल परिसर में होगा जिसमें कैरोल सिंगिग का आयोजन किया जाएगा। थेरसास चर्च में क्रिसमस मिड-नाइट सर्विस आज रात्रि 11.30 बजे शुरू होगी। एसएम चर्च के तत्वावधान में यीशू जन्म से जुड़े खुशियों के गीत क्रिसमस कैरोल्स एवं लघु नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026