Doordrishti News Logo

धर्मोपासना का पर्व पौष माह शुरू

शहर में महिने भर चलेंगे सत्संग कीर्तन के कार्यक्रम

जोधपुर, धर्मोपासना का पवित्र माह पौष महिना सोमवार से शुरू हो गया। शहर के कृष्ण मंदिरों में ठाकुरजी की दिनचर्या में बदलाव हो गया है। अब शहर के मंदिरों, मठों और आश्रमों में सत्संग एवं कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन महिने भर तक चलेगा। सूर्यदेव के धनु राशि में संचरण के साथ ही आज से पौष आरंभ हुआ है। शहर में पौष माह के साथ ही धार्मिक स्थलों पर सत्संग, रामद्वारों में ब्रहृमलीन संतों की बरसी उत्सव भी मनाई जाएगी। देश भर के संतों का आगमन जोधपुर में आज से शुरू हो गया है। इस महिने पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।

भारतीय पंचागानुसार दसवां माह पौष महिना बताया गया है। इस माह किए गए सत्संग,कीर्तन और दानपुण्य काफी फलदायी रहते हैं। यह विक्रम संवत का दसवां महिना कहलाता है। आज पूर्णिमा होने के साथ चंद्रमा जिस नक्षत्र में रहते हैं उसी नामानुसार इस माह को पौष माह कहा गया है। जोधपुर में कुछ ठाकुरजी मंदिरों में पौष माह पर धार्मिक आयोजन होते हैं। शहर में संतों के आगमन से अब कथा और सत्संग कीर्तन का आयोजन अब महिने भर तक चलेंगे। पौषबड़ा का आयोजन भी इसी माह रहता है। लोगबाग तेल जलाकर पौष बड़ा मनाते आए है। धार्मिक आख्यान में पौष माह का बड़ा महात्मय बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: